Friday, 5 June 2015

हाइगेट सिमिट्री (लंदन

हाइगेट सिमिट्री (लंदन)
यह स्थान लंदन का सबसे कुख्यात भूतहा जगह है। कहा जाता है कि यहां सर कटी आत्माएं घूमती हैं। वैसे, यह एक बहुत ही सुंदर और आकर्षक जगह है। लेकिन शाम ढ़लते ही यहां दूर दूर तक कोई नजर नहीं आता। यहां आने वाले लोग इसकी कलाकारी के भी कायल हो जाते हैं। इस जगह की खासियत यह भी है कि दुनिया को अर्थशास्त्र का ज्ञान देने वाले महान विचारक कार्ल मार्क्स को भी यहीं दफनाया गया था।
भूत प्रेत और उनके रहस्य और कहानिया




पॉवर स्टेशन का भूत

राजस्थान में पावर स्टेशन पर भूत का साया, तांत्रिकों के छूटे पसीने!
किसी इंसान के सिर पर भूत या बुरी आत्मा का साया होने की बात तो आपने सुनी होगी, लेकिन पावर स्टेशन पर भूतों के कारनामे आपको हैरान कर देंगे. तांत्रिकों के लगातार प्रयास करने के बाद भी जब पावर स्टेशन से भूत नहीं भागे तो कर्मचारियों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.
हैरान कर देने वाली ये घटना राजस्थान की है. पुलिस को दी गई सूचना में बाडमेर-जैसलमेर हाइवे पर स्थित शेव ग्रिड सब-स्टेशन के कर्मचारियों ने बताया कि बीती 10 रातों से वहां बुरी आत्माओं ने काम करना मुश्किल कर रखा है.
शिकायत में बताया गया कि प्रेतात्माएं सब-स्टेशन की छत पर कूदती हैं और कर्मचारियों पर पत्थर भी मारती हैं. यही नहीं, बिजली के फॉल्ट ठीक करते समयभी भूत कर्मचारियों को परेशान करते हैं.
ड्यूटी के दौरान हुई थी कर्मचारी की मौत...
कर्मचारियों का कहना है कि कुछ साल पहले ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो गई थी जो अब भूत बनकर सभी को परेशान कर रहा है. कुछ समय पहले भूतों के द्वारा सरकारी सामान चोरी करने की बात भी सामने आई थी, हालांकि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी गई.
बाडमेर जोन के चीफ इंजीनियर परमजीत धोबी ने सब-स्टेशन पर बुरी आत्माओं का साया होने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि भूतों के डर से कर्मचारियों के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की गई है. हालांकि SHO धन्ना पुरी गोस्वामी का कहना है कि उन्होंने लगातार दो रातों को सब-स्टेशन की पड़ताल की और वहां रात बिताई लेकिन किसी तरह की प्रेतात्मा ने उन्हें परेशान नहीं किया.













बूढी का भुत


बात delhi के गोविंद पूरी की है जहाँ एक pg की तलाश में आई science की छात्रा को एक बूढी महिला की आत्मा नजर आई ।
जब वो लड़की फ्लैट देखने के लिए आई तो मकान मालिक ने कहा की आप ऊपर जाओ में अभी आता हूँ । जब वो लड़की ऊपर गई तो उसे एक बूढी महिला मिली उसे लगा की वो उसे फ्लैट दिखाने के लिए आई है । और वो उसके साथ अँधेरे कमरे में चली गई।
अंदर क्या हुआ ये तो पता नही चला पर जब मकान मालिक ऊपर आया तो लड़की बेहोश मिली । जब वो लड़की होश में आई तो वो बदली बदली सी लगी ।।
और बिना बात किये और कुछ भी सुने वो वहा से चली गई ।
उस मकान के आस पास हमेशा एक बूढी महिला के देखे जाने की अफवाएं सुनी जाती है । कितने लोगो ने उसे देखने का दावा भी किया है ।